कांप रहा कश्मीर: यहां चिल्लै-कलां का भयानक प्रकोप

जम्मू कश्मीर में तापमान लगातार गिरता ही जा रहा है। जिसके चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए बताया कि शनिवार से अगले कुछ दिनों तक हलकी बारिश और बर्फ़बारी होने का पूर्वानुमान जताया है। 12 दिसंबर से ही मौसम शुष्क बना हुआ है। वही कई जगहों पर रात के वक़्त तापमान शून्य से भी नीच तापमान पहुंच जाता है।

मौसम अधिकारीयों ने दी जानकारी

मौसम अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में शून्य से 4.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जबकि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कोकेरनाग में शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी और लद्दाख में इस समय 40 दिवसीय ‘चिल्लई कलां’ की अवधि है।

 

31 जनवरी तक रहेगा चिल्लै-कलां का प्रकोप

कश्मीर में इस वक़्त चिल्लै-कलां चल रहा है। जिसमें 40 दिनों तक भीषण ठंड की स्थिति रहती है। बता दें, 21 दिसंबर से शुरू हुआ चिल्लै-कलां 31 जनवरी को खत्म होगा।  इस दौरान अधिकतम जगहों पर अधिक बर्फ़बारी होती है , या कहे बर्फ पड़ने की संभावनाए बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार से अगले कुछ दिनों तक घाटी में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस महीने के अंत तक बर्फबारी का अनुमान नहीं है।

(Visited 20 times, 1 visits today)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *