राजस्थान विद्युत कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी, हेतराम मीणा बने अध्यक्ष

Jaipur Now. News

प्रदेश की सरकारी बिजली कंपनियों से जुड़े कर्मचारियों की राजस्थान विद्युत कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी बनाई गई है। पुराना पावर हाउस परिसर में हुए समारोह में हेतराम मीना को अध्यक्ष व प्रियंका राजौरिया को महामंत्री बनाया है। राजस्थान विद्युत कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सीताराम गुप्ता की अध्यक्षता में पुराना पॉवर हाउस परिसर में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें जयपुर डिस्कॉम व प्रसारण निगम के कर्मचारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री अमित मल्होत्रा ने कार्यकर्ताओ को संगठन मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम एक नया सदस्य जोड़ने का आव्हान किया। सभी कर्मचारियों ने आने वाले राष्ट्रीय पर्व विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करवाने में अपना योगदान देने की प्रतिज्ञा ली। प्रदेशाध्यक्ष सीताराम जी गुप्ता द्वारा सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गई एवं नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया एवं सबका स्वागत किया गया जिसमें हेत राम मीणा अध्यक्ष, प्रियंका राजौरिया महामंत्री एवं अरूण सिंह मुख्य संरक्षक मनोनीत किये गये। इसके अतिरिक्त चार उपाध्यक्ष, दो उपमहामंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रचार मंत्री, कार्यालय मंत्री एवं चार मंत्री सहित कुल 36 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें महिलाओ को अत्यधिक प्रतिनिधित्व दिया गया।

(Visited 86 times, 1 visits today)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *