कश्मीर में झीलें और झरने जमने लगे, माउंट आबू में लगातार 11वें दिन बर्फ जमी

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद सर्दी फिर बढ़ गई है। कश्मीर में झीलें और झरने जमने लगे हैं। इधर, राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार 11वें दिन बर्फ जमी। आज तापमान 1 डिग्री के आस-पास बना हुआ है। आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से तापमान और गिर सकता है। वहीं उत्तराखंड में 27 दिसंबर को बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश: माइनस 20 डिग्री तापमान में आइस हॉकी कैंप
हिमाचल के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ठिठुरन भी बढ़ गई है। लाहौल स्पीति के काजा में 3720 मीटर ऊंचाई पर तापमान माइनस (-) 20 डिग्री होने के बावजूद आइस हॉकी ट्रेनिंग कैंप चल रहा है। यहां देश का सबसे ऊंचा आइस हॉकी रिंक है।

काजा में गुरुवार से शुरू हुए आइस हॉकी ट्रेनिंग कैंप में 8 साल के बच्चों से लेकर 20 साल तक के युवा हिस्सा ले रहे हैं।
काजा में गुरुवार से शुरू हुए आइस हॉकी ट्रेनिंग कैंप में 8 साल के बच्चों से लेकर 20 साल तक के युवा हिस्सा ले रहे हैं।

मध्य प्रदेश: भोपाल में ठंड बढ़ेगी, कई शहरों में शीतलहर के आसार
दो-तीन दिन की मामूली राहत के बाद प्रदेश में ठंड फिर बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में बर्फबारी अब असर दिखाएगी। भोपाल में रात में तापमान 1 से 2 डिग्री तक नीचे आ सकता है, वहीं शहडोल संभाग के छतरपुर, रीवा, पन्ना जिलों में शीतलहर चलने के आसार हैं। सीधी और नरसिंहपुर जिले में कोल्ड-डे हो सकता है। इन जगहों के लिए ठंड का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

श्रीनगर की एक झील पर बने फुटब्रिज पर बर्फ जम गई। कहीं-कहीं झील का पानी भी जमा हुआ है।
श्रीनगर की एक झील पर बने फुटब्रिज पर बर्फ जम गई। कहीं-कहीं झील का पानी भी जमा हुआ है।

माउंट आबू में लगातार 11वें दिन जमी बर्फ
राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में बीते 11 दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मिनिमम टेम्परेचर जमाव बिंदु के आस-पास रहने से 11 दिनों से ओस की बूंदें बर्फ बन रही हैं। गुरुवार को मिनिमम टेम्परेचर 1 डिग्री और मैक्सिमम 21.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले बुधवार को मिनिमम टेम्परेचर 0.4 डिग्री और मंगलवार को 0 डिग्री था। प्रदेश के बाकी शहरों में शीतलहर से राहत मिली है।

जयपुर में जलमहल के आस-पास सुबह के वक्त कोहरा छाया रहता है।
जयपुर में जलमहल के आस-पास सुबह के वक्त कोहरा छाया रहता है।

दिल्ली में भी तापमान गिरा
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में घना कोहरा छाने के साथ ही मिनिमम टेम्परेचर आज 3 डिग्री रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में टेम्परेचर 3-4 डिग्री के बीच बना रहेगा।

फोटो यमुना में बोटिंग करते सैलानियों की है।
फोटो यमुना में बोटिंग करते सैलानियों की है।

पंजाब में घना कोहरा, लुधियाना में तापमान 2 डिग्री
मौसम विभाग के मुताबिक लुधियाना में आज और कल तापमान 2 डिग्री रहने के आसार हैं। घना कोहरा भी छाया हुआ है। अमृतसर में गुरुवार को सुबह 11 बजे तक विजिबिलिटी जीरो रही। बाद में हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन सूरज ढलते ही फिर से घना कोहरा छा गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी यही हाल रहेगा। 27 दिसंबर को हल्की बारिश के आसार हैं।

अमृतसर में रामतीर्थ रोड से कोहरे के बीच गुजरते वाहन।
अमृतसर में रामतीर्थ रोड से कोहरे के बीच गुजरते वाहन।

छत्तीसगढ़ में घना कोहरा, रायपुर में तापमान 3 डिग्री घटने के आसार
रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड में हल्की कमी आई है। रात का तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ा है। छत्तीसगढ़ में सबसे ठंडा जगदलपुर रहा। यहां मिनिमम टेम्परेचर 8.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार से उत्तर छत्तीसगढ़ समेत कुछ जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। शीतलहर चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर का तापमान 3 डिग्री तक कम होने के आसार हैं।

(Visited 28 times, 1 visits today)